<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 20, 2026

डीआईजी बस्ती ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण का किया भव्य शुभारंभ

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण का भव्य शुभारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह भी मौजूद रहे।

पुलिस लाइन बस्ती से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। डीआईजी ने बताया कि यह 30 दिवसीय विशेष अभियान पूरे बस्ती रेंज में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, सशक्तिकरण एवं न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत मंदिरों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती की जाएगी। साथ ही एंटी-रोमियो स्क्वायड एवं महिला बीट पुलिस अधिकारी/कर्मचारी लगातार भ्रमणशील रहकर सघन गश्त करेंगे।

इसके अलावा स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्राओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, कानूनों एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जाएगी तथा पम्पलेट और फोल्डर वितरित कर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages