<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 18, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 कर्मचारी ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ’ से सम्मानित


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर ने महाप्रबन्धक सभाकक्ष, गोरखपुर में 18 मार्च 2026 को संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन कर्मचारियों को ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ’ घोषित कर नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मानित कर्मचारियों में वाराणसी मंडल के चौरी-चौरा स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर नागेन्द्र कुमार शामिल हैं। उन्होंने 23 जनवरी 2026 को ड्यूटी के दौरान मालगाड़ी को ऑल राइट सिग्नल देते समय इंजन से 21वें वैगन में चिंगारी निकलते और चक्का लाल होते देखा। उन्होंने तत्काल वीएचएफ के माध्यम से लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर को सूचना दी। जांच में ब्रेक बाइंडिंग की समस्या सामने आई, जिसे समय रहते ठीक कर ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया। उनकी सतर्कता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

लखनऊ मंडल के इंजीनियरिंग विभाग में ट्रैकमैन्टेनर संतोष चौधरी को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने 9 दिसंबर 2026 को कैम्पियरगंज-आनंदनगर खंड के बीच पेट्रोलिंग के दौरान रेल पटरी टूटी हुई देखी और तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दी, जिससे संभावित हादसा टल गया।

इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत ट्रैकमैन्टेनर राजकुमार बघेल को भी ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ’ के रूप में सम्मानित किया गया। उन्होंने 3 जनवरी 2026 को कासगंज-मथुरा रेलखंड पर पेट्रोलिंग के दौरान किमी 250/2-3 पर रेल फ्रैक्चर देखा और समय रहते ट्रेन को रोककर एरिया कंट्रोल व रेलपथ पर्यवेक्षक को सूचना दी। उनकी तत्परता से एक बड़ी घटना होने से बच गई।

महाप्रबंधक ने सभी कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सजगता, कर्तव्यनिष्ठा और त्वरित कार्रवाई रेलवे संरक्षा के लिए प्रेरणादायक है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages