कानपुर। यूपी वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से द्वितीय रमा मिश्रा यूपी चैलेंजर क्रिकेट ट्राफी की शुरुआत शनिवार को जैक्सन कमिंस बनाम गोल्डी एकादश के बीच होने वाले मुकाबले से होगी। यह मुकाबला सुबह साढ़े आठ बजे से आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में खेला जाएगा। लीग में प्रदेश के 33 जिलों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पूर्व क्रिकेटरों के बीच टी-20 की भिंड़त देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी पहुंचेंगे।
शुक्रवार को हुई वार्ता में एसोसिएशन के अध्यक्ष आइएम रोहतगी ने बताया कि इंटर डिस्ट्रिक टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों से चैलेंजर ट्राफी की चार टीम बनाई गई है। जो प्रदेश की टीम के लिए चुने जाएंगे। प्रदेश की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन पूर्व क्रिकेटर गोपाल शर्मा करेंगे।
संघ के सचिव गिरीश कपूर ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्राफी व मेडल से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, लीग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मैन आफ द टूर्नामेंट पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपये की धनराशि जैक्सन कमिंस की ओर से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि लीग का फाइनल मुकाबला रविवार को फ्लड लाइट में डे-नाइट प्रारूप में खेला जाएगा।
फाइनल का प्रसारण यू-ट्यूब में संजीव कर प्रदेशभर में पूर्व क्रिकेटरों के रोमांच को पहुंचाने की तैयारी है। वार्ता में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनुराग कपूर, सुदीप गोयनका, जयेश अग्रवाल, विजय दीक्षित, संजय सिंह, विकास मिश्रा, गौरव मिश्रा, विवेक जान, अनिल राय, राजेश जायसवाल, तरुण कपूर ने ट्राफी और जर्सी को जारी किया।
- प्रदेश की वेटरंस क्रिकेट टीम को स्पांसर करेगा जेके मैक्स
यूपी वेटरंस की चैलेंजर ट्राफी से प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा। उप्र की वेटरंस टीम बनने बनने के बाद नेपाल, राजस्थान, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में होने वाले वेटरंस के स्टेट मुकाबलों में उप्र की टीम हिस्सा लेगी। वार्ता में जेके मैक्स टीम के उत्तम केसरवानी ने घोषणा की प्रदेश की टीम का टाइटल स्पांसर जेके मैक्स होगा।
No comments:
Post a Comment