<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 7, 2026

जनगणना-2027 के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा दिन सम्पन्न, डिजिटल टूल्स की दी गई जानकारी

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। भारत की जनगणना-2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन जिला स्तरीय अधिकारियों एवं चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश ने की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना निदेशालय से उप निदेशक जनगणना एवं मंडल प्रभारी संजय कुमार, जिला प्रभारी सुजीत कुमार श्रीवास्तव तथा नागेंद्र यादव ने चार्ज अधिकारियों को जनगणना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 के संचालन के लिए सीएमएमएस (Census Management and Monitoring System) पोर्टल विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से जनगणना से जुड़े सभी कार्यों का प्रबंधन और निगरानी की जाएगी। अधिकारियों को डिजिटल टूल्स के उपयोग के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना-2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक 30 दिनों की अवधि में किया जाएगा। वहीं द्वितीय चरण में जनसंख्या एवं जाति की गणना 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगी तथा 1 से 5 मार्च 2027 तक पुनरीक्षण दौर चलेगा। पहली बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जिसमें स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। दूसरे चरण में प्रत्येक व्यक्ति की जाति से संबंधित आंकड़े भी एकत्र किए जाएंगे।

अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनगणना-2027 से संबंधित कार्यों को गंभीरता से लेते हुए इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाए। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा, तहसीलदार धनघटा रामजी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages