<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 1, 2026

2 मार्च को बैंक खोलकर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग, उच्चस्तरीय जांच की उठी आवाज


गोरखपुर। होली पर्व को देखते हुए योगी आदित्यनाथ ने 28 मार्च तक प्रदेश के सभी कर्मचारियों और पेंशनरों के खातों में वेतन एवं पेंशन भेजने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के इस निर्णय की व्यापक सराहना की गई थी, लेकिन तकनीकी बाधा के चलते लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों की उम्मीदों पर फिलहाल विराम लग गया है।
बताया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक के ई-कुबेर पोर्टल में आई तकनीकी खराबी के कारण वेतन और पेंशन का भुगतान समय से नहीं हो सका। इससे होली जैसे बड़े पर्व से ठीक पहले कर्मचारियों और पेंशनरों में चिंता का माहौल है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने परिषद अध्यक्ष के निर्देश पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना तथा भारतीय रिजर्व बैंक को ट्वीट कर 2 मार्च को सभी बैंक खोलकर वेतन-पेंशन का भुगतान हर हाल में सुनिश्चित कराने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2, 3 और 4 मार्च को होली का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यदि 2 मार्च को बैंक नहीं खुले तो भुगतान में और विलंब होगा, जिससे लाखों परिवारों का त्योहार प्रभावित हो सकता है।
इस बीच रूपेश श्रीवास्तव ने ई-कुबेर पोर्टल में आई तकनीकी खराबी की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो और कर्मचारियों को समय पर उनका हक मिल सके।
https://www.facebook.com/share/v/1CTa73KbcV/
वीडियो देखने के लिए दिये लिंक को क्लिक कर ओपन करें। ☝️☝️ 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages