<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 24, 2026

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 135 जोड़ों का विवाह सम्पन्न


संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद मुख्यालय स्थित ओम रिजॉर्ट एंड मैरिज लॉन, सियरा सांथा में 135 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें नवदम्पत्तियों को दाम्पत्य जीवन के साथ लैंगिक समानता की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह, विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, ब्लॉक प्रमुख हैंसर कालिंदी चौहान तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 135 जोड़ों में से 132 विवाह हिन्दू रीति-रिवाज से तथा 3 जोड़ों का निकाह मुस्लिम परंपरा के अनुसार सम्पन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी को सम्मानपूर्वक सम्पन्न कराना है।

योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर लगभग एक लाख रुपये व्यय किए जाते हैं। इसमें कन्या के खाते में 60 हजार रुपये के साथ पायल, बिछिया, बर्तन सेट, कपड़े, अटैची व गैस चूल्हा आदि उपहार दिए गए।

कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages