वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संत कबीर नगर। अपर जिलाधिकारी (वि/रा) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त रोल प्रेक्षक एवं आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती अखिलेश सिंह का जनपद संत कबीर नगर का द्वितीय भ्रमण कार्यक्रम 12 मार्च 2026 (गुरुवार) को निर्धारित किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रोल प्रेक्षक 12 मार्च को प्रातः 9:30 बजे से जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित मतदाता पंजीकरण केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं अन्य प्रक्रियाओं की समीक्षा करेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निरीक्षण के दौरान सभी आवश्यक अभिलेख एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखें, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का प्रभावी ढंग से संचालन हो सके।

No comments:
Post a Comment