<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 11, 2026

बस्ती में 18 मार्च को वृहद रोजगार मेला, 5000 पदों पर होगी भर्ती

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती और किसान डिग्री कॉलेज बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में 18 मार्च 2026 दिन बुधवार को प्रातः 9 बजे से शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज, बस्ती में निःशुल्क एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं और विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों के साथ सीधे साक्षात्कार देकर रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।

रोजगार मेले में देश की 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां और स्थानीय नियोजक भाग लेंगे। इनमें प्रमुख रूप से टाटा मोटर्स लखनऊ, श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स नोएडा-गाजियाबाद, बर्धमान टेक्सटाइल्स पंजाब, भारत शीट लिमिटेड गुजरात, नील मेटल हरियाणा, जेबीएम कंपनी गुजरात, जोमैटो गुरुग्राम, एलएंडटी सहित अन्य कंपनियां शामिल होंगी। ये कंपनियां आईटीआई, डिप्लोमा और बीटेक अभ्यर्थियों के लिए टेक्निकल, मशीन ऑपरेटर और फिटर जैसे पदों पर भर्ती करेंगी, जबकि नॉन-टेक्निकल पदों के लिए कक्षा 8, 10 और 12 पास अभ्यर्थियों को भी अवसर मिलेगा।

इसके अलावा बैंकिंग क्षेत्र की कंपनियां जैसे आईडीबीआई, एचडीएफसी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और एलआईसी स्नातक व परास्नातक अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी। वहीं बस्ती रोडवेज डिपो के भर्ती अधिकारी संविदा चालक के 50 पदों पर भर्ती करेंगे, जिसके लिए हैवी ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम दो वर्ष का अनुभव अनिवार्य होगा।

पैराग्रीन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी गार्ड तथा अमेजन द्वारा डिलीवरी बॉय के पदों के लिए भी भर्ती की जाएगी, जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है। इस रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल लगभग 5000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनका वेतनमान 6000 रुपये से 22000 रुपये तक निर्धारित किया गया है।

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता के रूप में कक्षा 8 पास, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, कंप्यूटर दक्षता और अन्य तकनीकी व गैर-तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी 18 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे बायोडाटा और एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज, बस्ती में पहुंचकर निःशुल्क रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, कटरा मुड़घाट रोड, बस्ती में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages