गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व के उपरान्त यात्रियों की सुविधा हेतु 09195/09196 वडोदरा-मऊ-वड़ोदरा साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन वडोदरा से 14, 21 एवं 28 मार्च, 2026 प्रत्येक शनिवार को तथा मऊ से 15, 22 एवं 29 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार को निम्नवत किया जायेगा। इस गाड़ी का ठहराव आगरा फोर्ट के स्थान पर ईदगाह (आगरा) मे प्रदान किया जायेगा।
09195 वडोदरा-मऊ साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 14, 21 एवं 28 मार्च, 2026 प्रत्येक शनिवार को वडोदरा से 19.00 बजे प्रस्थान कर गोधरा से 20ः00 बजे, दाहोद से 20ः52 बजे, रतलाम से 22ः45 बजे, दूसरे दिन कोटा से 02ः45 बजे, बयाना से 06ः25 बजे, आगरा फोर्ट के स्थान पर ईदगाह (आगरा) से 07ः35 बजे, टूण्डला से 08ः10 बजे, कानपुर सेंट्रल से 11ः42 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 13ः20 बजे, सुल्तानपुर से 15ः35 बजे तथा वाराणसी जं. से 19ः05 बजे छूटकर मऊ 20ः45 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 09196 मऊ-वडोदरा साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 15, 22 एवं 29 मार्च, 2026 प्रत्येक रविावार को मऊ से 23ः15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन वाराणसी जं. से 01ः10 बजे, सुल्तानपुर से 03ः20 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 05ः35 बजे, कानपुर सेंट्रल से 07ः10 बजे, टूण्डला से 10ः45 बजे, आगरा फोर्ट के स्थान पर ईदगाह (आगरा) से 11ः25 बजे, बयाना से 12ः30 बजे, कोटा से 15ः35 बजे, रतलाम से 19ः50 बजे, दाहोद से 21ः13 बजे तथा गोधरा से 23ः10 बजे छूटकर तीसरे दिन वडोदरा 00ः45 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगजे यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातान ुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानूकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 06 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित 21 कोच लगाये जायेंगे।
.jpg)
No comments:
Post a Comment