<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 20, 2026

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 06 स्थानों पर लगे 27 सीसीटीवी कैमरे, पुलिस ने किया सम्मानित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र (हर घर कैमरा अभियान) के अंतर्गत संतकबीरनगर पुलिस द्वारा जनसहयोग से 06 स्थानों पर कुल 27 सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए गए।

अभियान के तहत 20 मार्च 2026 को थाना धनघटा पुलिस द्वारा 01 स्थान पर 04 कैमरे, थाना महुली पुलिस द्वारा 03 स्थानों पर 11 कैमरे, थाना बखिरा पुलिस द्वारा 01 स्थान पर 08 कैमरे तथा थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा 01 स्थान पर 04 कैमरे लगवाए गए। इस सराहनीय कार्य में सहयोग करने वाले व्यक्तियों को पुलिस द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित भी किया गया।

संतकबीरनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने घरों, कॉलोनियों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं तथा कम से कम एक कैमरे से सड़क की निगरानी रखें, जिससे आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। पुलिस का कहना है कि नागरिकों का यह छोटा प्रयास कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages