<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, February 18, 2026

विधानसभा में हर्रैया विधायक अजय सिंह ने उठाया मनोरमा–कुआनों के संरक्षण का मुद्दा


बस्ती। बजट सत्र के दौरान विधानसभा में बुधवार को हर्रैया विधायक अजय सिंह ने मनोरमा और कुआनों नदी सहित क्षेत्र के विभिन्न तालाबों एवं झीलों में लगातार घटते जलस्तर, बढ़ते प्रदूषण, गंदगी और अतिक्रमण का गंभीर मुद्दा सदन में मजबूती से उठाया।
विधायक पिछले कई वर्षों से मनोरमा नदी के पुनर्जीवन और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयासरत हैं। इसी क्रम में उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए इन नदियों और जलाशयों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए ठोस और प्रभावी कार्ययोजना बनाए जाने की मांग की।
इस संबंध में उन्होंने पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से भी आग्रह किया था। बुधवार को उन्होंने पुनः इस महत्वपूर्ण विषय पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की मांग दोहराई।
विधायक ने कहा कि नदियाँ और जल स्रोत केवल पर्यावरणीय धरोहर ही नहीं, बल्कि जनजीवन, कृषि और भविष्य की आधारशिला हैं। इनका संरक्षण समय की आवश्यकता है। उन्होंने संबंधित विभागों से जलस्तर बढ़ाने, प्रदूषण नियंत्रण, अवैध अतिक्रमण हटाने तथा तालाबों-झीलों के पुनर्जीवन के लिए व्यापक अभियान चलाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि जनता के हितों और पर्यावरण संरक्षण के लिए उनका यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages