बस्ती। बस्ती में एआरपी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का जनपदीय निर्वाचन बुधवार को प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी सत्येन्द्र बहादुर सिंह (जिलाध्यक्ष, सिद्धार्थनगर) तथा चुनाव पर्यवेक्षक मारुति नन्दन श्रीवास्तव (संयोजक, बस्ती मंडल) की देखरेख में जनपदीय कार्यसमिति का निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
सर्वसम्मति से रविशंकर मिश्र को जिलाध्यक्ष चुना गया। विजय कुमार राव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बबल प्रसाद पाण्डेय मंत्री, राहुल उपाध्याय संयुक्त मंत्री, शिव प्रसाद चौधरी कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं उमा शंकर पाण्डेय, ओमकार नाथ उपाध्याय, गरिमा त्रिपाठी और अभिनव मिश्र उपाध्यक्ष बनाए गए। राजीव शुक्ल, कल्पना तिवारी, अमित मिश्र, दिलीप उपाध्याय और मनोज उपाध्याय को संगठन मंत्री तथा अंकित सिंह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक ने कहा कि पूरे जिले के एआरपी सदस्यों ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करें।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर सन्तोष शुक्ल, प्रदीप कुमार गुप्ता, आशीष दूबे, अखिलेश कुमार, उमा शंकर पाण्डेय, अनिल कुमार यादव, अवधनारायण चौधरी, अखंड सिंह, आनंद कुमार पांडेय, अनुराग श्रीवास्तव, बृजेश कुमार चौधरी, विवेक उपाध्याय, अरविंद कुमार, सारिक सिद्दीकी, अभिषेक शुक्ल, अश्वनी कुमार वर्मा, जितेंद्र कुमार चौधरी, कुमार अभिनव मिश्रा, संतोष कुमार शुक्ल, ओम प्रकाश चौधरी, सर्वेंद्र नाथ पाण्डेय, अमित कुमार मिश्र, मनोज कुमार मिश्र, कुलदीप कुमार त्रिपाठी, गिरिजा बक्श सिंह, शैलेश मिश्र, अभिनय दुबे, श्याम जी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment