<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 23, 2026

सेखवनिया मार्ग की टूटी पटरी हादसे को दे रही दावत, पीडब्ल्यूडी मौन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जिले को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग सेखवनिया रोड पर पुल के पास सड़क की पटरी टूट जाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। यह मार्ग दिन-रात व्यस्त रहता है और भारी वाहनों सहित दोपहिया, चारपहिया तथा छह पहिया वाहन लगातार आवागमन करते हैं। ऐसे में क्षतिग्रस्त पटरी कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

राहगीरों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के साथ-साथ पुल के पास टूटी पटरी का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। विशेषकर रात के समय वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बाइक चालकों और छह पहिया वाहन चालकों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिक राजू लोधी, कोइल, परशुराम गुप्ता और चंद्रिका सहित अन्य लोगों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से तत्काल मरम्मत कार्य कराने की मांग की है। उनका कहना है कि पुल के पास पटरी की सही तरीके से मरम्मत हो जाए तो संभावित हादसों को रोका जा सकता है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से शीघ्र संज्ञान लेकर मार्ग की मरम्मत कराने की अपील की है, ताकि आमजन सुरक्षित आवागमन कर सकें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages