<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 8, 2026

थाना हरैया पुलिस ने अवयस्क अपहृता को सकुशल किया बरामद, बाल कल्याण समिति के समक्ष किया प्रस्तुत

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। थाना हरैया पुलिस टीम द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाई गई एक अवयस्क किशोरी को सकुशल बरामद कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बरामदगी के उपरांत अपहृता का चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने सहित अन्य आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

थाना हरैया पर इस संबंध में मु०अ०सं० 25/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस के अनुसार 19 जनवरी 2026 को अभियुक्त विपिन उर्फ सड्डू पुत्र तिलक राम निवासी त्रिगुनौता, थाना हर्रैया, जनपद बस्ती द्वारा अवयस्क को शादी का झांसा देकर अपहृत कर लिया गया था।

मामले की विवेचना के दौरान थाना हरैया पुलिस ने 07 फरवरी 2026 को थाना क्षेत्रांतर्गत बस्ती–अयोध्या लेन पर तपसी धाम (नहर पुलिया के पास) से अवयस्क अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद अपहृता को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है तथा अभियोग से संबंधित अन्य आवश्यक अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages