बस्ती। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में राजकीय जिला पुस्तकालय समिति बस्ती की बैठक सोमवार को दोपहर 12:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पुस्तकालय के विकास, उन्नयन, संवर्धन तथा उसे अधिक उपयोगी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को स्क्रीन से पन्नों की ओर आकर्षित कर पठन संस्कृति के विकास पर विशेष जोर दिया गया।
प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती डॉ. विजय प्रकाश वर्मा ने बताया कि जिला पुस्तकालय समिति के माध्यम से राजकीय जिला पुस्तकालय बस्ती को और अधिक उपयोगी एवं जनोपयोगी बनाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग पुस्तकालय से जुड़ सकें।
बैठक में सम्मानित सदस्यों के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुशवाहा, डायट प्रतिनिधि (प्रवक्ता) रविनाथ, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतिनिधि, प्रो. बलराम गुप्ता महाविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष, श्रीमती अपर्णा भारद्वाज (प्राचार्या, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज), नेहरू युवा केंद्र समन्वयक प्रतिनिधि, श्रीमती आयुषि गिरि, कु. दीपा वर्मा उपस्थित रहीं। साथ ही पुस्तकालय समन्वयक जयदीप चौधरी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर मुकेश कन्नौजिया भी बैठक में मौजूद रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment