बस्ती। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने जानकारी दी है कि भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन कर दिया है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन से संबंधित दावे एवं आपत्तियाँ 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) से 06 मार्च 2026 (शुक्रवार) तक प्राप्त की जाएंगी। इसके साथ ही नोटिस जारी करने, सुनवाई एवं सत्यापन, गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 06 जनवरी 2026 से 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) तक किया जाएगा।
निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment