<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, February 3, 2026

सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' प्रश्नोत्तरी में लहराया परचम


बस्ती। रामबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने अपनी मेधा का प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर जनपद का नाम रोशन किया है। गत 23 जनवरी 2026 को 'पराक्रम दिवस' के उपलक्ष्य में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, गणेशपुर रोड में आयोजित 'ऑपरेशन सिंदूर' विषयक भव्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यालय के भैयाओं ने विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
आज विद्यालय के वन्दना सभागार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गोविंद सिंह और आचार्य आनंद राजन पाल के नेतृत्व में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
सीनियर वर्ग में विद्यालय का पूर्ण दबदबा रहा। इसमें कक्षा दशम के भैया ईशान त्रिपाठी ने प्रथम, अनन्त त्रिपाठी ने द्वितीय तथा आयुष वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में कक्षा नवम के गौरव तिवारी ने भी तृतीय स्थान हासिल किया।
जूनियर वर्ग में कक्षा सातवीं के भैया मानस पाण्डेय ने प्रथम और कक्षा षष्ठ के भैया निहाल सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने विजयी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों के कठिन परिश्रम और आचार्यों के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी छात्र इसी प्रकार अपनी बौद्धिक क्षमता से विद्यालय और जनपद को गौरवान्वित करते रहेंगे। इस दौरान समस्त विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages