<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 22, 2026

वाइब्रेन्ट इंटरनेशनल एकेडमी मड़वानगर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न


बस्ती। वाइब्रेन्ट इंटरनेशनल एकेडमी, मड़वानगर का वार्षिकोत्सव विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रेरणादायी संकल्पों के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने शिक्षकों एवं छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, संस्कारों और शैक्षणिक उपलब्धियों का प्रतीक है। इससे छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है तथा कला-संस्कृति की जड़ें मजबूत होती हैं।
विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि वार्षिकोत्सव छात्रों की छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। विद्यालय के संस्थापक राम प्रकाश पाण्डेय, प्रबंधक सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार पाण्डेय ने अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ छात्रों का समग्र विकास करना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता व सरस्वती माता के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
छात्र-छात्राओं साक्षी, अनिका, रबीन्द्र मोहन, लक्ष्मी, प्रतिभा, याशी, अभिनव, अनुकृति, अंशिका, माही, आराध्या, जागृति, अंश, आरवी, महिमा, दिव्यांश आदि ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों में नारी-शक्ति, भारत स्वच्छता अभियान, झांसी की रानी के जीवन पर आधारित नाटक, मोबाइल के दुष्परिणाम तथा देशभक्ति एवं भक्ति गीतों की मनमोहक झलकियां शामिल रहीं, जिन्होंने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक दीपक पाण्डेय, रितु मिश्रा, राधा शर्मा, माया मिश्रा, अंजली चौधरी, नेहा पाण्डेय, रचना पाण्डेय, अनिल श्रीवास्तव, रामशेष, आकांक्षा श्रीवास्तव आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages