<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 22, 2026

गोविन्दनगर शुगर मिल के 209 कर्मचारियों को 14 करोड़ रुपये बकाया भुगतान का आदेश


बस्ती। वाल्टरगंज स्थित गोविन्दनगर शुगर मिल के कर्मचारियों का पिछले सात वर्षों से लंबित बकाया भुगतान दिलाने के मामले में उप श्रमायुक्त रचना केसरवानी ने मिल प्रबंधन को बड़ा आदेश जारी किया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि 209 मिल कर्मचारियों को लगभग 14 करोड़ रुपये श्रमिक रिटेनिंग अलाउंस का भुगतान 30 दिन के भीतर सुनिश्चित किया जाए।
सत्येन्द्र बहादुर सिंह व अन्य बनाम मैसेर्स गोविन्दनगर शुगर मिल के मामले में पारित अलग-अलग आदेशों में उप श्रमायुक्त ने उक्त धनराशि अदा करने का निर्देश दिया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समयावधि में भुगतान नहीं किया गया तो जिलाधिकारी के माध्यम से वसूली प्रमाण-पत्र जारी कर धनराशि की वसूली की जाएगी।
आदेश की जानकारी देते हुए मिल कर्मचारी मुकेश कुमार श्रीवास्तव, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार राव, रामतौल चौधरी और राममणि ने बताया कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो वे आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे।
उप श्रमायुक्त के आदेश से मिल परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। रविवार को कर्मचारियों ने मिल परिसर में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान विकास ठाकुर, अरुण गिरी, अनिल चौधरी, संजय सिंह, राकेश सिंह, ध्रुव चंद चौधरी, कृष्ण चंद्र लाल, लाल मोहन, पतरी सिंह, चित्रभान सिंह, आशीष सिंह, रविंदर, रमेश रामकेवल, हृदयराम, प्रकाश सिंह, वीरेंद्र चौधरी, जसवंत सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages