<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 22, 2026

नई दिल्ली में एआई समिट के दौरान विरोध पर बस्ती में गरमाई सियासत, राहुल गांधी का पुतला फूंका


बस्ती। देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन की गूंज शनिवार को बस्ती में सुनाई दी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कम्पनीबाग चौराहे पर कांग्रेस विरोधी नारे लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका।
पुतला दहन के बाद किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शर्टलेस होकर पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी करना देश को शर्मिंदा करने वाला कृत्य है। उन्होंने कहा कि जब भारत एक प्रतिष्ठित वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर तकनीकी क्षमता और नेतृत्व का प्रदर्शन कर रहा है, उसी समय कांग्रेस पार्टी ने गरिमा के बजाय व्यवधान का रास्ता चुना। इसे उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बताया।
जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाना देशद्रोह के समान है, जिसके लिए देश की जनता राहुल गांधी और कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जब देश स्वयं को वैश्विक तकनीकी शक्ति के रूप में स्थापित करने का प्रयास कर रहा है, तब इस प्रकार का आचरण उन शक्तियों के हित में है जो भारत को कमजोर देखना चाहती हैं।
कम्पनीबाग चौराहे पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से दिग्विजय सिंह राणा, आलोक पाण्डेय, सुधाकर पाण्डेय, नगर अध्यक्ष राजन गुप्ता, टिल्लू चौरसिया, रमेश तिवारी, परशुराम, हरिशंकर पाण्डेय, प्रदीप गुप्ता, अशोक उपाध्याय ‘रिकूं’, विमल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages