<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 22, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना मन की बात, डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को अपने-अपने शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर सामूहिक रूप से सुना।
गोरखपुर शहर विधानसभा अंतर्गत राप्तीनगर मंडल के जटेपुर उत्तरी प्रथम वार्ड, बूथ संख्या 108 पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह की उपस्थिति में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुना गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रशांत विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद त्रिपाठी, ओम प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
इस दौरान डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है और विश्व पटल पर एक बड़ी ताकत के रूप में स्थापित हुआ है। मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश हर क्षेत्र में अग्रणी बन रहा है। विकसित अर्थव्यवस्था और विकसित भारत का संकल्प शीघ्र ही पूर्ण होगा।
उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाना और सशक्त भारत का निर्माण करना ही सरकार का उद्देश्य है। आज विश्व में भारत का डंका बज रहा है और चौमुखा विकास स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
इसी क्रम में मिर्जापुर, जनप्रिय विहार कॉलोनी, हनुमंत नगर, आर्य नगर, बौलिया कॉलोनी, लच्छीपुर, महुईसुधरपुर, जटेपुर, छोटे काजीपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना।
इस अवसर पर महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीताशू सिंह आशु, रंजूला रावत, राधेश्याम रावत, शशिकांत सिंह, इन्द्रमणि उपाध्याय, बृजेश मणि मिश्र, अच्युतानंद शाही, जितेंद्र चौधरी ‘जीतू’, पदमा गुप्ता, दयानंद शर्मा, गौरव तिवारी, मनोज अग्रहरि, अवधेश अग्रहरी, अनुपमा पांडे, रमेश प्रताप गुप्ता, रणविजय शाही, वीरेंद्र पांडेय, दिनेश जायसवाल, अशोक गुप्ता, दयाकृष्ण गुप्ता, शिवम पांडेय, विकास शर्मा, विशाल गुप्ता, अमित कुमार श्रीवास्तव, प्रशांत विश्वकर्मा, प्राण तिवारी, प्रदीप सिंह, मुकेश चौधरी, श्रीराम पांडेय, राम केवल पासवान सहित मंडल अध्यक्षगण, पार्षदगण, महानगर एवं मोर्चा पदाधिकारी तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages