<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 22, 2026

पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के खौरहवां मोहल्ले में जबरन घर की दीवार से सटाकर निर्माण कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित अभिषेक त्रिपाठी ने प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की मांग करते हुए निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवाने की गुहार लगाई है।

पीड़ित ने मुख्यमंत्री एवं संबंधित अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया है कि उनका मकान पिछले 27 वर्षों से खौरहवां स्थित पाण्डेय पोखरा के निकट बना हुआ है, जहां वह अपने परिवार के साथ निवास कर रहे हैं। उनके मकान के बगल में पहले सदाशिव पुत्र मोघूलाल का मकान था, जिसके बीच लगभग चार फीट की गली छोड़ी गई थी। इसी गली की ओर दोनों मकानों की खिड़कियां और छज्जे खुले हुए हैं।
पत्र के अनुसार, सदाशिव ने लगभग चार वर्ष पूर्व अपना मकान जया पाण्डेय पत्नी लालजी पाण्डेय को बेच दिया। आरोप है कि अब उनके परिजन बाउंड्रीवाल को पुरानी दीवार से सटाकर निर्माण करा रहे हैं, जिससे पहले से छोड़ी गई गली समाप्त हो रही है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि जया पाण्डेय के बड़े भाई, जो आयुक्त कार्यालय में स्टेनो पद पर तैनात हैं, अपने पद का प्रभाव दिखाकर निर्माण कार्य करा रहे हैं, जिसके कारण उनकी शिकायतों पर समुचित कार्रवाई नहीं हो रही है।
घटना की सूचना पीड़ित द्वारा डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया और दोनों पक्षों को कोतवाली थाना बुलाया गया। 14 फरवरी 2026 को थाना समाधान दिवस में मामले की सुनवाई भी हुई, किंतु पीड़ित का कहना है कि उनकी बात संतोषजनक रूप से नहीं सुनी गई।
पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि विपक्षी पक्ष प्रभावशाली होने के कारण उन्हें जान-माल का खतरा है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages