<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 22, 2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर सल्टौआ में विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न


बस्ती। मण्डलों में आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों को लेकर रविवार को सल्टौआ ब्लॉक सभागार में विधानसभा स्तर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रुधौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी छह मण्डलों के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षण महाअभियान की व्यवस्थाओं की समीक्षा, रूपरेखा निर्धारण एवं मण्डलवार जिम्मेदारियां तय करना रहा।
बैठक को पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, पुष्करादित्य सिंह एवं दुष्यन्त विक्रम सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने में प्रशिक्षण की भूमिका पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान प्रत्येक मण्डल की जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से निर्धारित की गईं, जिससे कार्यक्रम का सुचारु एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर प्रशिक्षण महाअभियान के जिला सह संयोजक अमृत कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण महाअभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं कार्यपद्धति से अवगत कराना है। साथ ही वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी देना भी प्रशिक्षण का अहम हिस्सा रहेगा। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक एवं एआई के माध्यम से कार्यकर्ताओं को समय-समय पर अपडेट किया जाएगा। प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत मण्डल स्तर पर 24 घंटे का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, जिससे संगठन की जड़ें और अधिक सुदृढ़ होंगी।
अमृत कुमार वर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ता को तराशने की प्रक्रिया है, क्योंकि व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण होता है। उन्होंने इस अभियान को संगठन सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व के स्तर पर समृद्ध करेगा। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के दर्शन को संगठन की कार्यसंस्कृति की आधारशिला बताया।
बैठक में मनोज ठाकुर, राम उग्रह जायसवाल, ओम प्रकाश शुक्ल, प्रशान्त सिंह, चंद्रभान गुप्ता, विजय पाण्डेय राजू, रिन्कू सिंह, नीरज पाण्डेय, राजकुमार चौरसिया, श्यामनाथ चौधरी, राम निवास गिरी, सुधाकर सिंह, कृपाशंकर श्रीवास्तव, सुरेश भट्ट, राजकुमार सोनी, बलराम तिवारी, जमुना पाण्डेय, उमेश कन्नौजिया, राजकुमार चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages