वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 112/2026 धारा 2(b)(i), 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से संबंधित वांछित अभियुक्त रोहित पुत्र लालजी निवासी जगदीशपुर, थाना मुंडेरवा, जनपद बस्ती को 22 फरवरी 2026 को काँटे तिराहे के पास से विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु अभियान लगातार जारी है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment