<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 22, 2026

वृहद मेगा विधिक सहायता शिविर में मिशन शक्ति, फायर व साइबर स्टॉल का निरीक्षण

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती (DLSA) के तत्वावधान में अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह/बस्ती क्लब में वृहद/मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती द्वारा पुलिस विभाग की ओर से लगाए गए मिशन शक्ति, फायर सुरक्षा एवं साइबर अपराध जागरूकता से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण किया गया।

मेगा शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों, महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजनों, निर्धन व्यक्तियों तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना, कानूनी जागरूकता बढ़ाना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना रहा।

शिविर में जिले के विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। पुलिस विभाग द्वारा स्थापित मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, बचाव एवं सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही अग्निशमन सुरक्षा (फायर) और साइबर अपराध से बचाव के उपायों पर भी आमजन को जागरूक किया गया।

माननीय जनपद न्यायाधीश ने स्टॉलों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, प्रदर्शित सामग्री एवं जागरूकता प्रयासों की सराहना करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस प्रकार की पहल निरंतर जारी रखी जाए, ताकि आमजन तक न्याय और योजनाओं की पहुंच और अधिक प्रभावी हो सके।

शिविर में बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों से योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages