<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 22, 2026

बूथ दिवस पर डीएम ने परखी हकीकत, मतदाताओं से नाम जांचने की अपील


कानपुर नगर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘बूथ-दिवस’ पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जय नारायण विद्या मंदिर स्थित बूथ संख्या 236 से 242 तथा कंपोजिट विद्यालय, पुराना कानपुर स्थित बूथ संख्या 296 से 305 पर पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़ी प्रक्रिया को परखा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ से प्राप्त आवेदनों की स्थिति जानी और निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन को निर्धारित समयसीमा में निस्तारित किया जाए। उन्होंने प्रकाशित आलेख्य सूची की उपलब्धता, फॉर्म-6 और फॉर्म-8 की स्थिति तथा मतदाताओं की उपस्थिति की जानकारी ली। डीएम ने  कहा कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए और अपात्र नामों को नियमानुसार हटाया जाए।

उन्होंने मौके पर मौजूद मतदाताओं से संवाद कर अपील की कि वे अपना नाम सूची में अवश्य जांच लें और यदि कोई त्रुटि हो तो तत्काल आवेदन करें। बूथ पर पहुंचने वाले नागरिकों को आवश्यक मार्गदर्शन देने और प्रक्रिया को सरल रखने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र की मजबूती से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्कता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान ईआरओ/एसीएम-6 आलोक कुमार गुप्ता सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages