<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, February 20, 2026

निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं - मंडलायुक्त


गोरखपुर। मंडलायुक्त अनिल ढीगरा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सड़क, नाला, पिलर व बेसमेंट खुदाई से पूर्व स्थानीय प्रशासन व पुलिस को सूचित करना अनिवार्य होगा। लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, जल निगम व विद्युत विभाग समन्वय कर वैकल्पिक यातायात डायवर्जन प्लान तैयार करें तथा कार्यस्थल से 50 फीट पहले रिफ्लेक्टर युक्त साइन बोर्ड लगाएं। ‘कार्य प्रगति पर है’, ‘धीरे चलें’ व ‘डायवर्जन’ जैसे संकेत बड़े व स्पष्ट अक्षरों में प्रदर्शित हों।

निर्माण स्थलों पर मजबूत बैरिकेडिंग, परावर्तक टेप और खुले गड्ढों के चारों ओर सुरक्षा घेरा अनिवार्य रहेगा। दो दिनों में सभी निर्माणाधीन कार्यों का सर्वे कर प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिए गए। स्कूलों व अस्पतालों के आसपास विशेष सतर्कता बरती जाएगी। उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी तथा हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित किए जाएंगे।

उन्होंने गहरी खुदाई पर अस्थायी कवर लगाने, कार्य पूर्ण होने पर गड्ढे भरने, निर्माण सामग्री सुरक्षित रखने व मलबा तत्काल हटाने को कहा। श्रमिकों को हेलमेट, सेफ्टी जैकेट व अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। विद्युत व वन विभाग को भी संभावित खतरों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages