<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, February 20, 2026

रेलवे में खानपान सेवाओं के सुचारु संचालन पर आईआरसीटीसी व जीआरपी की बैठक


गोरखपुर। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक/लखनऊ अजीत कुमार सिन्हा एव  राजकीय रेलवे पुलिस यूपी के एडीजी डी. प्रकाश के बीच 19 फरवरी 2026 को रेलवे में खानपान सेवाओं के बेहतर प्रबंधन को लेकर बैठक हुई। बैठक में ट्रेनों में कैटरिंग सेवाओं के दौरान आने वाली समस्याओं तथा जीआरपी के सहयोग पर चर्चा की गई।

बताया गया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से लगभग 150 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होता है तथा करीब 300 ट्रेनें प्रदेश से होकर गुजरती हैं। प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी एस्कॉर्ट की सुविधा उपलब्ध रहती है।

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक ने अवगत कराया कि कई बार अत्यधिक भीड़, कोचों में सीमित स्थान, यात्रियों की अधिक मांग तथा अनाधिकृत वेंडरों द्वारा निम्न गुणवत्ता के खाद्य पदार्थों की बिक्री के कारण कैटरिंग टीम को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इससे सेवा की गुणवत्ता प्रभावित होती है। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान के लिए जीआरपी से सहयोग की अपेक्षा की।

बताया गया कि अधिकृत वेंडरों के लिए विशेष वर्दी निर्धारित है, जिस पर नाम व मोबाइल नंबर अंकित रहता है। साथ ही सभी लाइसेंसी वेंडरों को क्यूआर कोड युक्त आईडी कार्ड दिए गए हैं, ताकि उनकी पहचान सुनिश्चित हो सके। प्रयाग-फूलपुर, प्रयागराज-वाराणसी, झांसी-कानपुर, देवरिया-छपरा सहित कई रेल खंडों पर संयुक्त अभियान चलाने का सुझाव भी दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages