<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, February 20, 2026

सीडीओ की अध्यक्षता में विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों की समीक्षा


संत कबीर नगर। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में 22 फरवरी 2026 (रविवार) को जनपद के एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में आयोजित होने वाले मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सीडीओ कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सुनील कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी लाभार्थीपरक योजनाओं से जुड़े विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए तथा संबंधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु स्टॉल/ कैंप लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक जरूरतमंदों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि शिविर का आयोजन हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में किया जाएगा। शिविर के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

सीडीओ ने समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, बाल विकास, शिक्षा, कृषि, पिछड़ा वर्ग कल्याण, पंचायती राज, उद्योग, मत्स्य, पशुपालन, श्रम, युवा कल्याण, चिकित्सा, डूडा, प्रोबेशन व नेडा सहित सभी विभागों को अपने-अपने लाभार्थियों की सूची तैयार कर शिविर में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages