संत कबीर नगर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) आलोक कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के क्रम में जनपद संत कबीर नगर की त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का वृहद पुनरीक्षण कार्य आयोग के निर्देशानुसार संपन्न कराया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत हस्तलिखित पांडुलिपियां तैयार कर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा की जाएंगी। साथ ही संभावित डुप्लिकेट मतदाताओं के सत्यापन एवं निस्तारण की कार्यवाही 7 जनवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक की जाएगी।
21 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक दावे/आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूचियों के कंप्यूटरीकरण की तैयारी, उन्हें मूल सूची में समाहित करने तथा आवश्यकतानुसार मतदान केंद्रों/स्थलों के निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इसके उपरांत 17 मार्च 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक मतदाता सूचियों के कंप्यूटरीकरण, मतदान केंद्रों का क्रमांकन, वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, सूची की डाउनलोडिंग एवं फोटो प्रतियां तैयार कराने की कार्रवाई की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 15 अप्रैल 2026 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन जनसामान्य के लिए किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment