<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, February 20, 2026

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों हेतु जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन


संत कबीर नगर। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना तथा विभिन्न एमएसएमई योजनाओं की जानकारी देकर स्वरोजगार, डिजिटल लेन-देन, विपणन और वित्तीय सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सहायक निदेशक, एमएसएमई विकास कार्यालय प्रयागराज संजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। एमएसएमई-डीएफओ प्रयागराज एस.के. गंगल ने योजना के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देते हुए लाभार्थियों को अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निदेशक, एमएसएमई विकास कार्यालय प्रयागराज एल.बी.एस. यादव ने कहा कि पारंपरिक कारीगरों का कौशल देश की अमूल्य धरोहर है, जिसे आधुनिक तकनीक के माध्यम से वैश्विक बाजार से जोड़ना आवश्यक है। उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पवन कुमार सिन्हा ने डिजिटल बैंकिंग एवं ऋण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

तकनीकी सत्र में विशेषज्ञों ने ऑनलाइन मार्केटिंग, ब्रांडिंग और डिजिटल भुगतान पर मार्गदर्शन किया। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा 40 लाभार्थियों को निःशुल्क क्यूआर कोड उपलब्ध कराया गया तथा कुछ लाभार्थियों को Meesho पर ऑनबोर्ड किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 130 लाभार्थियों ने भाग लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages