भाेपाल। आज बुधवार काे विश्व कैंसर दिवस हैं। हर साल दुनिया भर में 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने, इसकी रोकथाम को प्रोत्साहित करने और वैश्विक कैंसर महामारी से निपटने के लिए कार्रवाई को एकजुट करने के लिए मनाया जाता है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच व उपचार के संकल्प को दोहराया है। उन्होंने अस्वस्थ जीवनशैली से दूर रहने, नियमित जांच कराने और स्वस्थ दिनचर्या अपनाकर कैंसर को हराने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा- कैंसर से सुरक्षा का सबसे प्रभावी कवच जागरूकता, समय पर जांच और उपचार है। आइए, विश्व कैंसर दिवस पर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करने का संकल्प लें। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम स्वस्थ जीवन का आधार है।
No comments:
Post a Comment