<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, February 17, 2026

बेटियों ने किया कमाल : आपदा मित्र प्रशिक्षण से लौटी छात्राओं का भव्य सम्मान

बस्ती। पटेल एमएमएच हॉस्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कालेज गोटवा में उत्साह का माहौल था, जब एस.डी.आर.एफ. मुख्यालय से 12 दिवसीय आवासीय ‘आपदा मित्र’ प्रशिक्षण पूर्ण कर लौटी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रबंधक एवं वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. वी.के. वर्मा ने उन्हें प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर हौसला बढ़ाया।

प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं में रूपा मौर्या, लक्ष्मी यादव, महिमा यादव, काजल कुमारी, शिवांगी चौधरी, प्रियंका चौधरी, ज्योति वर्मा, खुशबू गौतम, वर्षा भारती और संजनी वर्मा शामिल रहीं। प्रशिक्षण में उन्हें खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, अग्नि सुरक्षा, बाढ़ और भूकंप जैसी आपदाओं में राहत कार्य, तथा आपातकालीन संचार प्रणाली का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया।
डॉ. वर्मा ने कहा कि आपदा मित्र योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण संचालित करता है। इसका उद्देश्य समुदाय स्तर पर प्रशिक्षित स्वयंसेवकों का सशक्त समूह तैयार करना है, जो आपदा के समय तुरंत प्रतिक्रिया देकर जन-धन की हानि कम कर सके। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने अनुभव अन्य विद्यार्थियों के साथ साझा करें, ताकि अधिक युवा इस पहल में जुड़ें।
प्राचार्य डॉ. हिमांशी वर्मा ने कहा कि प्रशिक्षित आपदा मित्र जिले के लिए एक मजबूत संसाधन होंगे। आपदा की स्थिति में ये स्वयंसेवक त्वरित सहायता प्रदान कर जन-धन की सुरक्षा करेंगे और अपने क्षेत्रों में आपदा तैयारी व जागरूकता फैलाएंगे। जनपद बस्ती के लिए यह गर्व का क्षण है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages