<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, February 17, 2026

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक संघ ने आर-पार की लड़ाई की घोषणा


बस्ती। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बस्ती के शिक्षकों ने पूर्ण संघर्ष की रणनीति तैयार कर दी है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह की अध्यक्षता में प्रेस क्लब सभागार में मंगलवार को आयोजित बैठक में आंदोलन के चरणबद्ध कार्यक्रम तय किए गए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले पूरे देश में टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि इस संकट की घड़ी में एकजुट होकर ही सफलता संभव है।
जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने बताया कि 22 फरवरी को ट्विटर पर हैशटैग अभियान, 23 से 25 फरवरी तक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य, 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन और जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च, तथा मार्च के तीसरे सप्ताह में दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त शुक्ल ने कहा कि सभी शिक्षकों को एकजुट होकर आंदोलन करना होगा। जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने ब्लॉक स्तरीय अधिवेशन संपन्न कराने और सदस्यता व संघर्ष शुल्क जमा कराने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रमुख रूप से उमाकान्त शुक्ल, प्रताप नारायण, राजकुमार तिवारी, रवीश कुमार मिश्र, प्रवीन श्रीवास्तव, शिल्पी पाण्डेय, रीना कन्नौजिया, रेहाना परवीन समेत कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
शिक्षक संघ ने कार्यक्रमों में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया और कहा कि अब संघर्ष का समय है, और सभी एकजुट होकर लड़ेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages