<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, February 17, 2026

विधान परिषद में शिक्षकों के वेतन विसंगति मामले पर MLC देवेन्द्र प्रताप सिंह ने उठाया मुद्दा


बस्ती। प्रदेश के परिषदीय शिक्षकों के लंबित वेतन विसंगतियों को दूर कराने के लिए विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह ने सदन में प्रश्न उठाया। उन्होंने सरकार से मांग की कि 30 नवंबर 2008 के बाद पदोन्नति प्राप्त सभी शिक्षकों को न्यूनतम वेतन 17,140 रुपये का लाभ दिया जाए, क्योंकि इस समय यह विसंगति बनी हुई है। उन्होंने 9 जून 2014 के शासनादेश का पालन कराते हुए सभी वंचित शिक्षकों को पुनरीक्षित वेतन दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ला की पहल पर MLC देवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा सदन में यह प्रश्न उठाना सराहनीय है।
इस मौके पर शिक्षक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, सूर्य प्रकाश शुक्ला, चंद्रशेखर शमार्, शैल शुक्ला, मंजेश राजभर, रवि प्रताप सिंह, आदित्यनाथ तिवारी, आशा त्रिपाठी सहित अनेक शिक्षकों ने इस पहल का स्वागत किया और वेतन विसंगति को दूर कराने की मांग को समर्थन दिया।

No comments:

Post a Comment

Pages