संत कबीर नगर। आज पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के साथ पुलिस लाइन सभागार में जनपद की अपराध व कानून-व्यवस्था समीक्षा गोष्ठी एवं आगामी त्यौहारों के सम्बन्ध मे की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी।
गोष्ठी के दौरान डीआईजी बस्ती द्वारा लंबित विवेचनाओ का समयबद्ध निस्तारण करने, अधिकाधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने, गैंगेस्टर, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने,चोरी व वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण करने, रात्रिकालीन गश्त, महिला संबंधी अपराधो, पोक्सो एक्ट,एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामलों मे त्वरित प्रभावी कार्यवाही करने,यक्ष ऐप पर समय से डाटा फीड करने, संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रो मे फूट पेट्रोलिंग करने, मिशन शक्ति केन्द्र को अधिक प्रभावी बनाने, साइबर अपराध, CCTNS, IGRS, NCRB ,कर्मयोगी पोर्टल CM डैशबोर्ड , ITSSO, JMIS आदि पोर्टलो की निरन्तर निगरानी कर कार्यवाही करने , ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत वाहनों का निस्तारण कराने। आगामी त्यौहार रमजान माह/ईद-उल-फितर तथा होली त्यौहार/जुलूस के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की पहचान कर विशेष सतर्कता बरतने, होली त्यौहार से संबंधित निकलने वालों जुलूसों पर सतर्क दृष्टि रखकर सकुशल संपन्न कराने, डीजे/लाउडस्पीकर बजाने के संबंध मे मा0उच्च न्यायालय व शासन के निर्देशो का पालन कराने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया।
उक्त गोष्ठी में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी, पुलिस कार्यालय एवं अन्य शाखाओं के प्रभारीगण एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment