<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 23, 2026

जिले में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, मुख्य विकास अधिकारी ने दिए कड़े निर्देश


बस्ती। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में विभिन्न विभागीय और समितियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईजीआरएस, जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति, वन भूमि, कर‑करेत्तर, सीएम डैशबोर्ड, सड़क सुरक्षा, जिला श्रम बन्धु समिति एवं बाल श्रम उन्मूलन, एन-कोर्ड जैसे विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने जनशिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को जवाबदेह ठहराने के निर्देश दिए। जिला गंगा समिति के तहत सालिड वेस्ट मैटीरियल के नियमानुसार निपटान और राष्ट्रीय राजमार्गों के अवैध कटों को तत्काल बंद करने के निर्देश भी दिए गए।
डीएफओ डा. शिरिन ने जनपद में पौधरोपण लक्ष्य पूरा होने की जानकारी दी। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में कम प्रगति वाले विभागों को सुधार हेतु अभियान चलाने और कर‑करेत्तर की समयबद्ध व शतप्रतिशत लक्ष्यपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही, जिला श्रम बन्धु समिति एवं बाल श्रम उन्मूलन के अंतर्गत श्रमिकों का पंजीकरण और बाल श्रम रोकने हेतु अभियान चलाने तथा एन-कोर्ड के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम, डीएफओ डा. शिरिन, सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति सहित सभी संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages