<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 23, 2026

अपना दल (एस) ने संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती मनाई

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बभनान (बस्ती)। अपना दल (सोनेलाल) के तत्वावधान में बभनान नगर पंचायत के संत रविदास नगर वार्ड में महान समाज सुधारक संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित मंच के जिला सचिव राम गोपाल कन्नौजिया ने की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत गाडगे महाराज के जीवन और उनके समाज सुधार संबंधी कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गाडगे महाराज ने छुआछूत, अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। वे सामाजिक समरसता, समानता और स्वच्छता के प्रबल समर्थक थे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि अनुसूचित मंच के प्रदेश महासचिव बाबूलाल कन्नौजिया ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने विद्यालय, धर्मशाला, गौशाला, छात्रावास, अस्पताल और वृद्धाश्रम जैसी अनेक संस्थाओं की स्थापना कर समाज सेवा की मिसाल पेश की। शिक्षक मंच के प्रदेश सचिव डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने कहा कि उन्होंने सामाजिक अन्याय के विरुद्ध निरंतर आवाज उठाई।

जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages