<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 23, 2026

जिले में दृष्टि दिव्यांगों के लिए महर्षि वशिष्ठ नामक नया विद्यालय खुलने का आश्वासन


बस्ती। सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड, इंडिया (NAFB India) के तत्वावधान में दृष्टि दिव्यांग छात्रों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन छात्रों को सम्मानित किया गया जिन्होंने जगतगुरु रामभद्राचार्य विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की।
कार्यक्रम में गोपाल कृष्ण अग्रवाल, मानद सचिव, NAFB India ने परम पूज्य जगतगुरु रामभद्राचार्य (पद्म विभूषण) की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि देश के प्रथम दिव्यांग विश्वविद्यालय के माध्यम से हजारों दृष्टि दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क उच्च शिक्षा मिल रही है।
दृष्टि दिव्यांग शिक्षक अमर सिंह ने जनपद में दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष विद्यालय की आवश्यकता जताई। इसके जवाब में जगतगुरु रामभद्राचार्य ने सभी उपस्थितों को आशीर्वाद देते हुए बस्ती में महर्षि वशिष्ठ के नाम से विद्यालय खोलने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में समाजसेवी राणा दिनेश प्रताप सिंह, NAFB India की एग्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर श्रीमती प्रियंका सिंह, समन्वयिका श्रीमती पूनम सिंह और कई दृष्टि दिव्यांग युवा उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages