<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 23, 2026

बस्ती में कक्षा 1-2 के लिए उपचारात्मक शिक्षण पर जोर


बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के विवेकानंद सभागार में सोमवार को कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों को भाषा और गणित में ग्रेड लेवल दक्ष बनाने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार की उपस्थिति में खंड शिक्षा अधिकारी, राज्य संदर्भदाता समूह (एसआरजी) सदस्य, डायट मेंटर और एआरपी शामिल हुए।
बैठक में आकलन आधारित समूह निर्माण, दक्षता आधारित चेकलिस्ट, वन पेजर के प्रयोग, टीएलएम गतिविधियों और ब्लूम टैक्सोनॉमी आधारित उन्नत शिक्षण रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों ने रिमेडियल योजना की समीक्षा करते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। डायट प्राचार्य ने सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के मानकों का पालन करने के निर्देश दिए और कहा कि पर्यवेक्षक विद्यालय भ्रमण के दौरान निर्धारित बिंदुओं को पंजिका में दर्ज करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगली बैठक में प्रत्येक विकासखंड द्वारा आंकड़ों के आधार पर प्रेजेंटेशन कराया जाएगा।
बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा कि वे नियमित रूप से पर्यवेक्षक पंजिका की समीक्षा करें और समेकित रिपोर्ट जनपद स्तर पर प्रस्तुत करें, ताकि निपुण लक्ष्य की प्राप्ति पर सतत अनुश्रवण हो सके। उन्होंने आकलन आधारित लक्षित शिक्षण को प्रत्येक विद्यालय में प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया।
बैठक का संचालन एसआरजी आशीष श्रीवास्तव ने किया। प्री-टेस्ट के माध्यम से बच्चों की दक्षता का मूल्यांकन किया गया और आवश्यक सुधार के बिंदुओं पर चर्चा हुई। अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने विद्यालयों में रिमेडियल योजना को प्रभावी रूप से लागू कर प्रत्येक बच्चे को निपुण बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी ममता सिंह, अशोक कुमार, प्रभात श्रीवास्तव, बड़कऊ वर्मा, डायट प्रवक्ता डॉ. रविनाथ त्रिपाठी, शशि दर्शन त्रिपाठी, डीसी आलोक त्रिपाठी, एसआरजी अंगद पाण्डेय, निपुण सेल के कृतिका, अनिका, सरस्वती सहित समस्त एकेडमिक रिसोर्स पर्सन और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages