<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 23, 2026

चकबन्दी संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर ग्राम चौपाल 24 से 27 फरवरी तक आयोजित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/उप संचालक चकबन्दी चन्द्रेश कुमार सिंह ने बताया है कि चकबन्दी प्रक्रिया के अंतर्गत ग्रामों में ग्राम चौपाल आयोजित कर कृषकों से सीधे संवाद किया जाएगा। चौपाल के माध्यम से किसानों का फीडबैक प्राप्त कर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/उप संचालक चकबन्दी की अध्यक्षता में तहसील धनघटा के ग्राम परशुरामपुर में 24 फरवरी 2026 को अपरान्ह 3 बजे से तथा तहसील खलीलाबाद के ग्राम परजूडीह में 27 फरवरी 2026 को अपरान्ह 3 बजे से स्थानीय पंचायत भवन में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी की अध्यक्षता में तहसील धनघटा के ग्राम रामजंगला में 24 फरवरी 2026 को अपरान्ह 1 बजे से तथा तहसील मेंहदावल के ग्राम बेलौली में 27 फरवरी 2026 को अपरान्ह 1 बजे से स्थानीय पंचायत भवन में चौपाल आयोजित होगी।

इसी क्रम में चकबन्दी अधिकारी खलीलाबाद की अध्यक्षता में तहसील धनघटा के ग्राम नटवावर में 26 फरवरी 2026 को अपरान्ह 12 बजे से मंदिर प्रांगण में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। वहीं चकबन्दी अधिकारी धनघटा की अध्यक्षता में ग्राम डेबरी में 24 फरवरी 2026 को पूर्वान्ह 11 बजे से स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में तथा ग्राम हकीमपुर, तहसील धनघटा में 26 फरवरी 2026 को पूर्वान्ह 11 बजे से स्थानीय पंचायत भवन में चौपाल आयोजित की जाएगी।

अधिकारियों ने संबंधित ग्रामों के कृषकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की है, ताकि उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages