<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, February 21, 2026

दाह संस्कार में आए दो युवा गंगा में डूबे, दोनों के शव बरामद


वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी रोहनिया थाना क्षेत्र स्थित बेटावर घाट पर शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने आए दो लोग गंगा में स्नान के दौरान डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ टीम ने देर शाम तक चले तलाशी अभियान के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए।
पुलिस के अनुसार, रोहनिया क्षेत्र के बंदेपुर गांव निवासी लालजी पटेल की माताजी का निधन हो गया था। वे परिजनों के साथ अंतिम संस्कार के लिए बेटावर घाट पहुंचे थे। दाह संस्कार के बाद परिवार के सदस्य गंगा में स्नान करने लगे।
इसी दौरान उनके रिश्तेदार अजीत कुमार पटेल (19) पुत्र तेजू पटेल और हर्ष पटेल (15) पुत्र भाई लाल पटेल, निवासी परमानंदपुर थाना शिवपुर, स्नान करते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
घटना की जानकारी तब हुई जब अंत्येष्टि के बाद परिजन घाट के ऊपर बैठे थे और दोनों किशोरों के कपड़े किनारे पर पड़े मिले। काफी खोजबीन के बाद आशंका गहराई कि दोनों गंगा में डूब गए हैं। तत्काल रोहनिया पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी राजू सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ टीम व स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू कराया।
कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को गंगा से बाहर निकाला गया। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घाट पर मातम छा गया। पुलिस ने बताया कि घाटों पर स्नान के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गहरे पानी में न जाएं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages