<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, February 21, 2026

ऋण शिविर में 122 लाभार्थियों को वितरण किए गए स्वीकृति पत्र


फर्रुखाबाद। सी0एम0 युवा मिशन कार्यालय लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में वृहद ऋण शिविर का आयोजन किया गया है। ऋण शिविर में शासन की मंशा के अनुरूप कुल 122 लाभार्थियों को कुल 03.35 करोड़ रु का ऋण मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत वितरण/स्वीकृत पत्र जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा वितरित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा लाभार्थियों को विकसित भारत में अपना योगदान दिये जाये हेतु अनुरोध किया गया साथ ही अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लाभान्वित लाभार्थियों द्वारा अपने स्टाल से अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया गया एवं सी0एम0 युवा फेलों द्वारा सी0एम0 युवा एप के बारे में जानकारी दी गयी। अन्त में उपायुक्त उद्योग द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर एल0डी0एम0,सहायक आयुक्त उद्योग मो0 आज़म, विभिन्न बैंकों के मैनेजेर व लाभार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages