<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, February 19, 2026

तेज रफ्तार कार नहर में पलटी, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत


मथुरा। उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां मगोर्रा इलाके के नगला दैवीया इलाके के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। चारों युवक उसी तेज रफ्तार कार में बैठे हुए थे, जो आनियंत्रित होकर नहर में पलट गहई थी। घटना मथुरा जिले की है। 
- पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कार में फंसे लोगों को पुलिस ने बाहर निकाला लेकिन तब तक सभी कार सवारों की मौत हो चुकी थी।
- मृृतकों की पहचान हुई
चारों मृतकों में तीन की पहचान कर ली गई है। एक का नाम राहुल वर्मा (23) था, जो सिलाई का काम करता था। अमित (23) पढ़ाई करता था। तीसरे मृतक का नाम मोहित (22) था, जो लॉ स्टूडेंट था। अमित और मोहित दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। चौथे मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस उसकी पहचान में जुटे हुए हैं।
- तीन मृतक एक ही परिवार के थे, इलाके में मचा कोहरा
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि हादसाग्रस्त कार एडवोकेट सज्जन सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। सज्जन राहुल वर्मा के भाई थे। चारों युवक शाम करीब 6ः30 से 7 बजे के बीच महावन से निकले थे। चारों किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कहा जा रहा है कि मृतकों में शामिल तीनों व्यक्ति एक ही परिवार के सदस्य थे। हादसे के बाद से इलाके में कोहराम मच गया।
- पुलिस ने शुरू कर दी जांच
एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि थाना मगोर्रा में एक कार नहर में पलट गई है, जिस वजह से चार युवकों की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेज दिया गया है. मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages