<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, February 24, 2026

गोरखपुर में विनिमय शुल्क न जमा करने वाले ईंट भट्ठे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई


गोरखपुर। जिलाधिकारी गोरखपुर व अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के निर्देशन में खान अधिकारी एवं खान निरीक्षक गोरखपुर तथा जिला पंचायत गोरखपुर की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 24 फरवरी 2026 को जनपद में विनिमय शुल्क व जिला पंचायत शुल्क जमा न करने वाले ईंट भट्ठों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
तहसील सदर अंतर्गत ग्राम देवकली स्थित “गुरु गोरखनाथ ब्रिक फील्ड” (प्रोपराइटर – आलोक कुमार शुक्ला) द्वारा पिछले दो वर्षों से विनिमय शुल्क जमा किए बिना ईंट भट्ठे का संचालन किए जाने की शिकायत पर संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। मौके पर ईंट पथाई का कार्य संचालित पाया गया, जिसे तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया गया। साथ ही कच्ची ईंटों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
भट्ठा संचालक को निर्देशित किया गया है कि समस्त बकाया विनिमय शुल्क मय ब्याज एवं जिला पंचायत शुल्क नियमानुसार तत्काल जमा करें, अन्यथा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी गोरखपुर ने जनपद के सभी ईंट भट्ठा संचालकों को निर्देशित किया है कि वे विनिमय शुल्क शीघ्र जमा कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा ईंट भट्ठों का संचालन बंद कराने के साथ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages