<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 23, 2026

सड़क सुरक्षा माह में विशेष चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक


संतकबीरनगर। संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात परमहंस के नेतृत्व में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान प्रमुख चौराहों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। फुटपाथ के किनारे लगाए गए ठेले, अनियमित वाहन पार्किंग और अवैध वाहन स्टैंड से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही सड़क मार्गों एवं चौराहों के आसपास विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया, जिससे यातायात सुगम हो सके।

यातायात पुलिस ने आमजन को जागरूक करते हुए तीन सवारी न बैठाने, बिना नंबर प्लेट वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और ओवरस्पीड से बचने की हिदायत दी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा अपने परिवार और परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य दुर्घटनाओं में कमी लाना और नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages