<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, February 3, 2026

भारत स्वाभिमान समिति बस्ती ने कटहापुर में लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। भारत स्वाभिमान समिति द्वारा पतंजलि चिकित्सालय सुरतीहट्टा, बस्ती के सहयोग से ग्राम कटहापुर में निःशुल्क योग एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हरिद्वार से प्रशिक्षित वैद्य अजय चौधरी ने ग्रामीणों को विभिन्न रोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सा परामर्श प्रदान किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ओम प्रकाश आर्य, जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान समिति बस्ती ने बताया कि समिति के मुख्यालय के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार योग एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण योग और आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श के माध्यम से स्वयं को निरोगी रख सकें। उन्होंने कहा कि योग और आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जो एक जीवनदायिनी विद्या है।

चिकित्सा परामर्श के दौरान वैद्य अजय चौधरी ने बताया कि अनुचित आहार-विहार के कारण शरीर में विभिन्न प्रकार के रोग उत्पन्न होते हैं। योगासन, प्राणायाम तथा संतुलित आहार-विहार अपनाकर रोगों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है।

शिविर में योग शिक्षक शिव श्याम एवं रजनीश ने रोगानुसार योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। वहीं मनोज चौधरी और रजत चौधरी ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को शिविर की जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श दिलाने में सहयोग किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages