<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 1, 2026

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद में प्रशिक्षण कार्यशाला एवं उत्कृष्ट कार्मिक सम्मान समारोह आयोजित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गाजियाबाद। विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से कार्यालय के अंतर्गत संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके), गाजियाबाद तथा विभिन्न जनपदों में स्थित 11 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों के कार्मिकों की कार्यक्षमता बढ़ाने हेतु नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इसी क्रम में 31 जनवरी 2026 को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला एवं उत्कृष्ट कार्मिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश परिमंडल के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल प्रणव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में निदेशक डाक विभाग गाजियाबाद अभिषेक सिंह, वरिष्ठ अधीक्षक डाक विभाग गाजियाबाद विशाल पाठक तथा वरिष्ठ अधीक्षक डाक विभाग नोएडा श्री भूर सिंह मौजूद रहे। टीसीएस की ओर से श्रीमती सारिका वर्मा की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।
मुख्य अतिथि प्रणव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों ने आम नागरिकों के लिए पासपोर्ट सेवाओं को सरल और सुलभ बनाया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 के दौरान उत्तर प्रदेश के डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में 2 लाख से अधिक पासपोर्ट आवेदनों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया, जो डाक विभाग की एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मेरठ एवं नोएडा स्थित डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में विस्तार का कार्य प्रक्रियाधीन है, जिससे भविष्य में सेवाओं की क्षमता और बढ़ेगी।?
समारोह के अंतर्गत वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक विभाग एवं टीसीएस के कार्मिकों को सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी श्री अनुज स्वरूप ने डाक विभाग के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि समन्वय से नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages