<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, February 20, 2026

गाजियाबाद में क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीडब्ल्यूडी को सौंपा ज्ञापन

गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के अध्यक्ष सतीश शर्मा एवं महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी गाजियाबाद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शहर में बदहाल सड़कों और अधूरे निर्माण कार्यों पर गहरी नाराजगी जताई गई।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि गाजियाबाद में कई सड़कों की हालत पहले से ही बेहद खराब है। इसके बावजूद हापुड़ रोड फ्लाईओवर एवं भाटिया मोड़ फ्लाईओवर पर सड़क निर्माण के नाम पर जेसीबी मशीनों से दोनों ओर की सड़कों को पिछले 10 दिनों से खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नेताओं ने कहा कि शहर में पहले ही AQI स्तर बढ़ा हुआ है। नगर निगम और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा प्रदूषण को लेकर लगातार एडवाइजरी जारी की जाती है, लेकिन सड़क खुदाई के बाद उड़ती धूल और रोड़ी के टुकड़ों के कारण प्रदूषण और बढ़ गया है। सड़कों पर फैले पत्थरों की वजह से दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं और दुर्घटनाएं हो रही हैं। किसी बड़ी दुर्घटना की स्थिति में संबंधित विभाग जिम्मेदार होगा।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि घंटाघर से लेकर भाटिया रोड पुल तक दोनों पुलों को जेसीबी से खोदे जाने के कारण आसपास की आबादी को भारी प्रदूषण झेलना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त रईसपुर से सदरपुर रोड, जो कुछ माह पूर्व ही बनाई गई थी, एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही जर्जर हो चुकी है। कांग्रेस ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर दोषी ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने दोनों कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जनहित में शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की।
ज्ञापन सौंपते समय जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, महिला जिला अध्यक्ष डोली त्यागी, कमलेश कुमारी, अश्वनी त्यागी, आशुतोष गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सूर्यकांत, आशीष प्रेमी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages