<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, February 19, 2026

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन


गाजियाबाद/लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के विरोध में चलाया जा रहा ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अब प्रदेशव्यापी रूप ले चुका है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 19 फरवरी को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में गांधी प्रतिमाओं के समक्ष शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किए गए।
17 फरवरी 2026 को लखनऊ में विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण मार्च पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में यह निर्णय लिया गया। पार्टी नेताओं का आरोप है कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को समाप्त करने की मंशा के विरोध में निकाले गए शांतिपूर्ण मार्च पर बल प्रयोग किया गया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई नेता और कार्यकर्ता घायल हुए। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (पूर्व मंत्री) के निर्देशानुसार सभी जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों को अपने-अपने जनपदों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष अथवा जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण धरना देने और उसकी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजने के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में गाजियाबाद के गांधी पार्क, लोहिया नगर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अश्वनी त्यागी, महिला जिलाध्यक्ष डॉली त्यागी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता ‘आशीष प्रेमी’, महासचिव रियाज अहमद सैफी, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष कमलेश कुमारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर अपना संघर्ष जारी रखेगी और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आगामी दिनों में आंदोलन को और व्यापक बनाने की रणनीति पर कार्य किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages